janvani News | Reliable Hindi News Portal for National & Regional Updates
नमस्ते 🙏 जनवाणी समाचार में आपका स्वागत है ! 9279314643 Bhumija.in // www.denexatv.in Launching soon ott platform 7079926742
वापस जाएं

कहलगांव में बिजली के पोल में भीषण आग! अतुल बिहार नगर में मची अफरा-तफरी, बड़ी घटना टली

राज्य
बिहार
11 Dec 2025
कहलगांव में बिजली के पोल में भीषण आग! अतुल बिहार नगर में मची अफरा-तफरी, बड़ी घटना टली

कहलगांव अनुमंडल कार्यालय के नजदीक अतुल बिहार नगर, खुटहरी मोहल्ले में आज सुबह बिजली के पोल में अचानक भीषण आग लग गई। जोरदार आवाज़ के साथ पोल से चिंगारियां और तार धू-धू कर जलने लगे।
मोहल्लेवासियों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए कहलगांव के J.E. को इसकी सूचना दी और बिजली सप्लाई काटने का अनुरोध किया। समय पर बिजली कट जाने से बड़ी घटना टल गई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

📍 स्थान: अतुल बिहार नगर, खुटहरी मोहल्ला, कहलगांव
⚠️ घटना: बिजली के पोल में आग व धमाका
🙏 स्थानीयों की सतर्कता से हादसा होने से बचा

Report :- om kumar singh bhagalpur